जिन्दगी कुछ पल ठहर सी जाती है,
उन पलों को याद करके
दिल मे ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है
फिर वही अपनेपन का अहसास पाकर
अनजानी राहों के सफ़र को पहचाना सा बना देने वाली
कब तक साथ देंगी मेरा ये खुशनुमा यादें ॥
एक पल में हसाती हैं
तो अगले ही पल रुलाती हैं
कभी शांत, स्थिर,अविरल भाव
तो कभी उद्वेलित करती हैं यादें
तो कभी उद्वेलित करती हैं यादें
पर इन भावों के झुरमुट से देखो तो
जीवन कि सार्थकता समझाती हैं यादें ॥
जिन्दगी का हर क्षण खास है
इस बात का मुझे विश्वास है
तभी समेटती हूँ हर पल को अपने मन में
सहेजकर रखती हूँ वह सारी बातें
जब भी कोई ऎसी बात आयेगी
शायद इन्ही मे से कोई याद उसे सुलझायेगी
हमें जीने का नया फलसफा सिखायेगी
हमें जीने का नया फलसफा सिखायेगी
और फिर रह जाएँगी कुछ खुशनुमा यादें॥
2 comments:
simple beautiful yaadein .... visit me at http://blankspace00.piczo.com
...
good one...
Post a Comment